
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रांची स्थित बिरसा मुंडा स्मृति संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह प्रोजेक्ट भावन सभागार में शुरू होगा. इसके लिए समय निर्धारित किया जा रहा है. दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच में मुख्य समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है.
समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित कई विभाग इसकी तैयारी को लेकर खुले रहे. विभिन्न विभागों से तैयारियों का जायजा लिया गया.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा
उच्चस्तरीय समिति की देख-रेख में होंगे कार्यक्रम
राज्य सरकार ने 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा के निर्धारण एवं उसके सफल आयोजन के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है. समिति का अध्यक्ष कैबिनेट सचिव वंदना दादेल को बनाया गया है.
वहीं सदस्य के रूप में सचिव अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा एवं कल्याण विभाग केके सोन, उद्योग सचिव पूजा सिंघल, सचिव,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राजेश कुमार शर्मा व सचिव जलसंसाधन विभाग प्रशांत कुमार की देख-रेख में सारे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
सीएस हेमंत सोरेन लगातार कर रहे हैं समीक्षा
समिति आमंत्रण पत्र का प्रारूप तैयार करेगी. इसके अलावा सीएम के द्वारा दिए गये स्थापना दिवस समारोह के लिए निर्देशों का अनुपालन व योजनाओं,नीतियों शुभारंभ,शिलान्यास, उद्घाटन,प्रस्तावित महत्वपूर्ण योजनाओं,कार्यक्रमों नियुक्ति पत्र वितरण आदि के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने का काम समिति कर रही है. सीएस हेमंत सोरेन इसकी लगातार समीक्षा भी कर रहे हैं.
शनिवार को भी सीएमओ में झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक की गयी. इस दौरान अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिखाया.
इसे भी पढ़ें:रांची : सरकार ने वाटर टैक्स में वृद्धि कर डाला जनता पर बोझ, 17 को राजभवन के बाहर धरने पर बैठेंगी मेयर




