JharkhandLead NewsRanchi

रांची : सरकार ने वाटर टैक्स में वृद्धि कर डाला जनता पर बोझ, 17 को राजभवन के बाहर धरने पर बैठेंगी मेयर

Ranchi : राज्य सरकार ने वाटर टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि कर आम लोगों पर अनावश्यक रूप से बोझ डालने का काम किया है. जिसके विरोध में 17 नवंबर को मेयर राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगी. ये बातें शनिवार को रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही.

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं रांची वासियों समेत सभी सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों से इस जनांदोलन में शामिल होकर सरकार की जनविरोधी नीति का विरोध करने की अपिल करती हुं. उन्होंने कहा कि सरकार ने वाटर टैक्स की नई नीति में बीपीएल परिवार को भी राहत नहीं दी है.

उन्हें भी मात्र पांच हजार लीटर ही निःशुल्क दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें 9 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से भुगतान करना होगा. जिससे साफ है कि सरकार केवल अपना राजकोष भरना चाहती है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा

बीपीएल परिवार भी वाटर टैक्स के दायरे में

उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बीपीएल परिवार को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है. वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार बीपीएल परिवार को भी वाटर टैक्स के दायरे में लाकर उनकी मेहनत की कमाई का हिस्सा मांग रही है. पहले 6 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से भुगतान करना पड़ता था जो अब 9 रुपये होगा.

50 हजार किलोलीटर से अधिक जल का उपयोग करने पर लगभग दो गुणा अर्थात लगभग 11 रुपये प्रति किलो लीटर चुकाना होगा. वाटर कनेक्शन के लिए 500 रुपये की जगह अब 7,000 रुपये देने होंगे.

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

सरकार लोगों को कर रही गुमराह

राज्य सरकार शहर वासियों को निःशुल्क वाटर कनेक्शन के नाम पर गुमराह कर रही है. सिर्फ उन क्षेत्रों में वाटर कनेक्शन निःशुल्क किया है, जहां नए सिरे से पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं.

राज्य सरकार की नई अधिसूचना के तहत जिन क्षेत्रों में पुराने पाइप लाइन से जलापूर्ति की जा रही है, उन क्षेत्रों में वाटर कनेक्शन के लिए भवनों के अलग-अलग प्रकार के तहत 7,000 से लेकर 42,000 रुपये तक देने होंगे. इसके अलावा व्यावसायिक एवं औद्योगिक के लिए 26 रुपये स्क्वायर फीट की दर लागू होगी.

इसे भी पढ़ें:ये Iranian Hulk है बेहद ताकतवर, हड्डी को कर देता है चकनाचूर, बर्तन को देता है मोड़, देखें VIDEO

गैर कानूनी तरीके से अधिसूचना जारी

मेयर ने कहा कि राज्य सरकार की इस नई अधिसूचना को गैर कानूनी तरीके से जारी किया गया है. पूर्व में रांची नगर निगम परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए नगर आयुक्त से विस्तृत जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने जानकारी दिए बिना ही निगम परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया, जिसका सभी पार्षदों ने विरोध किया था.

इसके बाद भी नगर आयुक्त ने इस अधिसूचना को बैक डेट से लागू कर दिया. इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार जल कर में वृद्धि कर राजकोष को भरने की तैयारी कर ली है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे लोग, 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक हर पंचायत में लगेगा शिविर

Related Articles

Back to top button