Lead NewsNational

प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

प्रियंका गांधी से ज्यादा वोट पाने का दावा किया एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने

Lucknow : उत्तर प्रदेश में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर काफी गहमागहमी है. भाजपा अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरी जी जान से जुटी हुई है. वहीं सपा के अखिलेश यादव और बसपा की मायावती भी अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. वहीं कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस को ताकतवर बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं.

इस बीच भगवान शिव की नगरी काशी में दिए अपने एक बयान के कारण एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है.

इतना ही नहीं, रचना सिंह ने कहा, ‘अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो उनसे (प्रियंका गांधी) ज्यादा वोट पा सकती हूं.’ इस सब के बीच प्रियंका गांधी खुद विधानसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं इस बात पर अभी तक असमंजस बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें:सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे लोग, 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक हर पंचायत में लगेगा शिविर

कौन है रचना सिंह

रचना सिंह यदुवंशी का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव में हुआ है. रचना के पिता यूपी पुलिस में दरोगा हैं. रचना ने अपनी शुरुआती पढाई गाजीपुर जिले में ही प्राइवेट स्कूल में की. 12वीं के बाद रचना सिंह यदुवंशी ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद दिल्ली से मास कम्युनेशन किया.

इसे भी पढ़ें: एमजीएम परिसर में घूमते हैं सूअर, कहीं अस्पताल ही न बन जाये स्वाइन फ्लू का घर

2018 में मिस यूपी बनीं थी रचना

साल 2018 में रचना सिंह यदुवंशी मिस काशी और 2018 में ही मिस यूपी बनीं थी. इसके बाद 23 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ के जिरकपुर में बीएससए एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर पेस में मिस इंडिया मो्स्ट बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब भी हासिल किया था.

खेसारी के फेमस गाने में भी आयी हैं नजर

एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘तितलियां’ से की. इस सीरियल में रचना मुख्य भूमिका में नजर आईं. बॉलीवुड और साउथ की 2 मूवी की अभी शूटिंग चल रही है.

रचना यदुवंशी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फेमस गाना महाकाल की दीवानी में भी नजर आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें:ये Iranian Hulk है बेहद ताकतवर, हड्डी को कर देता है चकनाचूर, बर्तन को देता है मोड़, देखें VIDEO

रचना सिंह ने वाराणसी में दी प्रियंका को चुनौती

शूटिंग के सिलसिले में रचना सिंह यदुवंशी हाल ही में वाराणसी पहुंचीं. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रचना सिंह यदुवंशी ने कहा, ‘यूपी चुनाव के समय प्रियंका जी अचानक से दिखने लगी है, इससे पहले उनका कोई अतापता नहीं था.’

रचना सिंह ने आगे कहा कि इस उम्र में वो कह रही है कि वो लड़की है तो फिर मैं अपने आप को क्या कहूं. अगर वो लड़की है तो लड़कियों के लिए आगे आए और कदम बढ़ाए. जो लड़कियों के लिए कुछ बेहतर हो.

प्रियंका गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि इतना अगर में राजनीति में आऊ तो दावे के साथ कह सकती हूं उनसे ज्यादा वोट मुझे मिल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा

पार्टियों से मुझे चुनाव लड़ने के है ऑफर

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की जिस तरह की वो (प्रियंका गांधी) बात कर रही है और बाकी पार्टियों से मुझे ऑफर भी है. अगर मुझे लगा कि मेरे उतरने से समाज का कुछ भला हो सकता है तो मैं जरूर कोशिश करुंगी.

मथुरा में बनना चाहिए कृष्ण मंदिर

मैं बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की भक्त हूं और वह बेहतर हो रहा है तो अच्छा है. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है. काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर भव्य हो रहा है तो मथुरा में भी भव्य कृष्ण मंदिर बनना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :डालसा के मेगा लीगल सर्विसेज कैंप में 26 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

Related Articles

Back to top button