JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा

Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में यह तय हुआ कि 15 नवंबर को भगवन बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा राज्य के सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी. बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि जनजातीय समुदाय का मान बढाते हुए भगवन बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

झारखंड भाजपा केंद्र सरकार के इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सभी कैबिनेट सहयोगियों को साधुवाद देती है.

केंद्र सरकार के इस निर्णय के आलोक में झारखंड भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि पुरे प्रदेश में प्रखंड स्तर पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:करोड़ों की चोरी के मास्टरमाइंड निकले दो नामी डॉक्टर, 1 करोड़ 90 लाख कैश, भारी मात्रा में सोना बरामद

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार गंभीर नहीं

बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि पिछले एक साल से कोरोना का बहाना लेकर सरकार पंचायत चुनाव को टाल रही है.

जबकि इस बीच में राज्य में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये गए. कहा कि हेमंत सरकार पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है जबकि बगल के राज्य बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है.

कहा कि दरअसल हेमंत सरकार पंचायत चुनाव कराने से डर रही है. यही वजह है कि एक वर्ष से सरकार आश्वासन दे रही है. लेकिन भाजपा इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी.

कहा कि राज्य में जल्द पंचायत चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पार्टी लगातार सरकार पर दवाब बनायेगी. उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अभी से ही पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. खासकर जिला परिषद को लेकर खास तौर पर गंभीर रहने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें:गम्हरिया के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के घोटाला पकड़ने के दावे पर उखड़े शिक्षक, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

23 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने बताया कि 22 नवंबर को शाम में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक होगी. 23 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सेमी वर्चुअल मोड में होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के हिसाब से पार्टी अपना कार्यक्रम तय करेगी.

इसे भी पढ़ें: एमजीएम परिसर में घूमते हैं सूअर, कहीं अस्पताल ही न बन जाये स्वाइन फ्लू का घर

शत प्रतिशत वेक्सिनेशन के लक्ष्य को पूरा कराने में जुटेंगे पार्टी कार्यकर्ता

प्रदीप सिन्हा ने बताया कि सभी को कोरोना का वैक्सीन मिले इसपर केंद्र सरकार काम कर रही है. 100 करोड़ पड़ाव नहीं है. यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है.

बैठक में यह तय हुआ कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करेंगे. कहा कि झारखंड में पार्टी ने इस काम के लिए 33 हजार कार्यकर्ताओं को लगाया है.

बैठक में नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदीप सिन्हा, सांसद समीर उरांव, बालमुकुन्द सहाय, आदित्य साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING : बालाघाट में नक्सलियों ने दो गांव वालों की हत्या की, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4 नक्सली ढेर

Related Articles

Back to top button