
Giridih : गिरिडीह के दो सरकारी कर्मियों पर आय से अधिक संपति का अर्जित करने का आरोप लगाकर लोकायुक्त के पास शिकायत की गयी थी. लोकायुक्त ने मामले की जांच का जिम्मा धनबाद भष्ट्राचार निरोधक शाखा को दिया था. मगर डेढ़ साल के बाद भी इन कर्मियों के खिलाफ धनबाद एसीबी जांच पूरा नहीं कर पायी है. और ना ही अब तक इनके संपत्ति का मूल्यांकन ही कर पायी है. और ना ही इन कर्मियों के खिलाफ अब तक धनबाद एसीबी केस ही दर्ज कर पाई है.
इसे भी पढ़ें :मेधा छात्रवृति परीक्षा में झारखंड से तीन हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
सुनील लहेरी ने दर्ज करायी थी शिकायत
बतातें चले कि शहर के व्हीट्टी बाजार निवासी सुनील लहेरी ने गिरिडीह के दो कर्मी मो. परवेज आलम और प्रदीप गोस्वामी पर आय से अधिक संपति अर्जित करने का आरोप लगाकर लोकायुक्त के पास शिकायत की थी. लोकायुक्त ने मामले की जांच का जिम्मा धनबाद एसीबी को दिया था. इसके बाद से अनुसंधानकर्ता धनबाद एसीबी के इंस्पेक्टर केएन सिंह कई बार गिरिडीह आकर दोनों कर्मियों के पदस्थापना के कार्यकाल से जुड़ी फाइलों की जांच कर चुके है.
जांच में एसीबी को दोनों कर्मियों के आय से अधिक संपति के मामले कई साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है. इन साक्ष्यों के आधार पर ही एक माह पहले रांची भवन प्रमंडल के टेक्नीकल टीम एक कर्मी प्रदीप गोस्वामी के शहर के पंजाबी मुहल्ला स्थित मकान का मूल्यांकन कर लौटी थी. मूल्यांकन में टेक्नीकल टीम ने क्या पाया, इसका रिपोर्ट भी टेक्निकल टीम ने अब तक धनबाद एसीबी को नहीं दे पाई है. इस कारण मामले की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी. जबकि अनुसंधानकर्ता केएन सिंह अब तक दो बार टेक्नीकल टीम को रिपोर्ट देने के लिए पत्राचार कर चुके है.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में ACC सीमेंट की बोरी में दूसरे ब्रांड की मिलावट करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
भवन प्रमंडल की टेक्निकल टीम ने अब तक नहीं दी है रिपोर्ट
जानकारों की मानें तो इसी रिपोर्ट के आधार पर धनबाद एसीबी इन कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज करेगी. इधर अनुसंधानकर्ता केएन सिंह ने कहा कि रिपोर्ट देने को लेकर टेक्नीकल टीम को दो बार पत्राचार किया जा चुका है. लेकिन अब तक भवन प्रमंडल के टेक्नीकल टीम ने रिपोर्ट नहीं दिया है. जिसे आगे की कार्रवाई की जा सके.
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी बोले, नीतीश सरकार में दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाये




