BiharTOP SLIDER

तेजस्वी बोले, नीतीश सरकार में दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाये

किसान आंदोलन के समर्थन में गांधी मैदान में धरना देने पर राजद के 20 नेताओं पर एफआईआऱ

Patana: नये कृषि कानूनों के खिलाफ और दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में विपक्षी दल राजद के भी मैदान में कूदने से बिहार की सियासत भी गरम हो गयी है. राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने शनिवार को  धरना दिया था. प्रतिबंधित एरिया में प्रशासन से बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गांधी मैदान थाने की पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह, वृषिण पटेल, बली यादव समेत 20 नामजद और करीब 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था. इस बात की जानकारी मिलने पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को चुनौती दी है कि दम है तो गिरफ्तार कराये.

इसे भी पढ़ें :भाजपा नेताओं के बयान, टीएमसी नेता शुभेंदु साथ आये, तो ममता सरकार गिर जायेगी, जनवरी से सीएए होगा लागू

तेजस्वी बोले, अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है. दम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा. किसानों के लिए एफआईआर क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए.

 


 

बता दें कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित किसानों को बिहार के विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है. इसी क्रम में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ता ने शनिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के बाहर धरना दिया.

इसे भी पढ़ें :प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा साहेब को याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित की

गांधी मैदान थाने के प्रभारी रणजीत कुमार वत्स ने बताया कि तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद गांधी मैदान के गेट नंबर चार पर ही तेजस्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये, जिन्हें पुलिस ने काफी हटाने का प्रयास किया. इस मामले में पुलिस ने धरना की अगुआई कर रहे व धरने में शामिल खास नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है.

RJD-JDU आमने सामने

वहीं, राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया राजद की ओर शुक्रवार को ही प्रशासन से धरना की अनुमति को पत्र भेजा था. रात तक रोक की सूचना नहीं थी. शनिवार करीब नौ बजे मैदान में माइक – दरी लेकर पहंचे राजद कार्यकर्ताओं को फोर्स के साथ मौजूद एडीएम लॉ एंड आर्डर, एसडीओ आदि ने रोक दिया. मैदान को पूरी तरीके से सील कर दिया गया था. किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी.

इसे भी पढ़ें :मलेशिया की जेल से रिहा होकर लौटे बगोदर के युवकों ने कहा, अब यहीं करेंगे काम

कान पकड़कर महात्मा गांधी के सामने माफी मांगें तेजस्वी : संजय सिंह

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में जाकर कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया है. साथ ही बिना परमिशन के वहां धरना भी दिया. तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी की भूमि को अशुद्ध कर दिया. उनको पूरे बिहार की जनता के सामने इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. महात्मा गांधी के सामने उन्हें अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए, जो उन्होंने जीवन भर पाप किया है. उनके परिवार ने जो जीवन भर पाप किया है, उसके लिए कान पकड़कर महात्मा गांधी के सामने माफी मांगें तभी उनका कुछ पाप कम होगा.

इसे भी पढ़ें :कोलकाता : जेल में बंद सारदा पोंजी घोटाले के मुख्य अभियुक्त का कई नेताओं पर पैसे लेने का आरोप

 

Related Articles

Back to top button