NEWS

गिरिडीह : सिलेंडर से गैस लीक की घटना, पति-पत्नी और डिलीवरी स्टॉफ झुलसे

Giridih :  जिले के धनवार क्षेत्र में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आगलगी की घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए. सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग से जख्मी लोगों में किशन शर्मा (65 वर्ष), उनकी पत्नी जया देवी (60 वर्ष) और गैस एजेंसी के डिलीवरी स्टॉफ रवि कुमार शामिल है. यह घटना धनवार थाना क्षेत्र के बड़ा चौक बाजार की है. जहां बड़ा चौक निवासी किशन लाल ने सिलेंडर का आर्डर दिया था. बुधवार को एजेंसी के स्टॉफ रवि कुमार ने सिलेंडर की डिलीवरी भी किया.

इसे भी पढ़ें : कोरोना संकट : शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को देना होगा जवाब

गैस लीक होने के बाद डिलीवरी स्टॉफ को बुलाया

 डिलीवरी होने के बाद जया देवी ने सुबह का नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही सिलेंडर चालू किया उससे गैस लीक होने लगा. इसके बाद जया देवी ने गैस लीक होने की बात अपने पति किशन लाल को बताई. इसके बाद किशन लाल ने दोबारा डिलीवरी स्टॉफ को फोन कर घर बुलाया.

इसे भी पढ़ें : जया के बयान के बाद अब बच्चन परिवार को सुरक्षा देगी महाराष्ट्र सरकार!

मरम्मत के दौरान लगी आग

डिलीवरी स्टॉफ रवि कुमार वापस पहुंचा और सिलेंडर की मरम्मत करने लगा. मरम्मत के दौरान ही सिलेंडर से गैस लीक हुआ और सिलेंडर में आग पकड़ लिया. इससे रवि कुमार और जया देवी आग की चपेट में आ गए. वहीं, दोनों को बचाने के लिए पहुंचे किशन लाल भी आग के चपेट में आ गए. घटना में किशन लाल भी मामूली रूप से झुलस गए. गनीमत रही कि आग अधिक फैली नहीं. इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.  इस बीच किशन लाल मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया. जहां पड़ोसी पहुंचे और तीनों को धनवार रेफरल अस्पताल में इलाज कराया.  गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को रांची रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :बिहार-यूपी में वज्रपात से 28 लोगों की मौत, उत्तर भारत में उमस भरा रहा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button