
Dhanbad : धनबाद की मुराईडीह कॉलोनी के राशन दुकानदार दीपक कुमार मोदी और उनकी पत्नी को शनिवार की रात लगभग तीन बजे चोरों ने बंधक बना लिया. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधी दोनों को बंधक बनाकर नगद बीस हजार रुपये लूट ले गये.
इसे भी पढेंः धनबाद में ACC सीमेंट की बोरी में दूसरे ब्रांड की मिलावट करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
साथ ही दुकान मे रखे कॉस्मेटिक सामान भी लूट ली. दुकानदार की पत्नी के सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र भी अपराधी लूट ले गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. सुबह घटना की सूचना बरोरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद शर्मा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुकानदार के आवास पहुंचे. मामले की जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार से ली. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः अब सरकारी बैठकों में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह लेगी झारखंड की छाछ




