Jamshedpur

जुबली पार्क का मामला गरमाया, नागरिक सुविधा मंच ने टाटा स्टील यूटीलिटिज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लि. के एमडी पर मामला दर्ज कराया

Jamshedpur : जुबली पार्क को बंद किए जाने के मामले में रविवार को नागरिक सुविधा मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा की ओर से बिष्टूपुर थाने में टाटा स्टील यूटीलिटिज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लि. के एमडी तरूण डांगा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. शशि मिश्रा का कहना है कि जमशेदपुर के हृदय स्थल जुबिली पार्क का मेन गेट और इसकी मुख्य सड़क करीब डेढ़ साल से बंद है. आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. 80 वर्षों से आवागमन का साधन था. एक समानांतर सरकार चला कर जमशेदपुर के लोगों के साथ में लगातार अत्याचार करने वालों के खिलाफ नागरिक सुविधा मंच अब सीधे संघर्ष करने को तैयार है. आज तक जिला प्रशासन ने या जुस्को प्रबंधक ने क्यों नहीं बताया कि आखिर सड़क को क्यों बंद किया गया है.

बिन सूचना के ही क्यों बंद किया गया

बिन सूचना के ही जुबली पार्क और उसके बीच की सड़क को क्यों बंद किया गया है. इसके लिए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए था. शहर की आबादी 20 लाख है. इसका प्रभाव आम जन मानस पर पड़ रहा है. मंच इस मुद्दे को लेकर एक-एक घरों में जाएगी. इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए अन्यथा अब नागरिक सुविधा मंच सीधे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

कॉरपोरेट घराने की चल रही सरकार

शशि मिश्रा ने कहा कि शहर में हेमंत सोरेन की नहीं बल्कि कॉरपोरेट घराने की सरकार चल रही है. शहर में किसी को मनमानी करने नहीं दिया जाएगा.

मौके पर ये थे मौजूद

बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के दौरान शशि कुमार मिश्रा के अलावा राहुल सिंह, लल्लन चौहान, गिरधारी, कमलेश, हृदयानंद तिवारी, इंद्रेश राय, चंद्रशेखर राव, प्रोफ़ेसर त्रिलोकीनाथ, भोला यादव, केशव सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, पहाड़ सिंह, राकेश दुबे, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button