DhanbadJharkhand

रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ करोड़ रुपये की लागत से धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सबवे का होगा निर्माण

Dhanbad : स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सबवे निर्माण की मंजूरी रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है. बताया गया है कि नौ करोड़ रुपये की लागत से अगले सात महीने में यह बन कर तैयार हो जायेगा.

इस योजना को दिसंबर 2020 पूरा करने का लक्ष्य है. इस संबंध में डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सबवे का निर्माण हो जाने से बैंक मोड़ की तरफ से लोगों को रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर से आवागमन करने में आसानी होगी.

डीआरएम ने बताया कि रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल जाने के बाद बहुत जल्दी टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार ने  #COVID-19 को आपदा घोषित किया, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा

युद्ध स्तर पर चल रहा है फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य

डीआरएम अनिल मिश्रा ने कहा की रेलवे के दक्षिणी छोर से बैंक मोड़ तक फोर लेन रोड का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक रोड निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. रोड बनने के बाद रोड को दो भागों में बांट कर बीच में स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी.

उन्होंने कहा कि यह सड़क धनबाद की जनता के लिए काफी लाभकारी होगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बैंक मोड़ की तरफ से धनबाद स्टेशन आनेवाले यात्रियों को बैंक मोड़ ओवरब्रिज होकर नहीं आना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें – 500 करोड़ की बिजली हर महीने खरीदती है जेबीवीएनएल, बिजली बिल से राजस्व वसूली मात्र 300 करोड़

बैंक मोड़ की तरफ से आने पर होगी समय की बचत

डीआरएम ने बताया कि इस नये रास्ते से लोग मिनटों में धनबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच जायेंगे. वर्तमान में पुराना बाजार की तरफ अक्सर रेलवे गुमटी बंद जाने के कारण लोगों को स्टेशन पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन सबवे बन जाने के कारण लोगों की इस समस्या का समाधान हो जायेगा और वे आसानी से बैंक मोड़ की तरफ स्टेशन पर पहुंच जायेंगे. इससे लोगों को समय की भी काफी बचत होगी.

इसे भी पढ़ें- भूखल घांसी का परिवार भुखमरी के कगार पर, बीएमआइ में सभी कुपोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button