JharkhandNEWSPalamu

भूमि अधिग्रहण रैयत संघर्ष समिति ने पलामू सांसद को सौंपा ज्ञापन, बाजार मूल्य पर मुआवजा दिलाने की मांग

Palamu: भोगु से शंखा (एनएच 39) के अधिग्रहित रैयत संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल समिति के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी उर्फ गांधी के नेतृत्व में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मिला और उन्हें नए बाजार दर पर मुआवजा मिले, इसके लिए रैयतों की लड़ाई में सहयोग करने हेतु मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र सौंपने के बाद प्रेस को बताते हुए रविंद्र तिवारी ने कहा कि सांसद से हम रैयतों की तरफ से 4 बिंदुओं पर मांग करते हुए निर्माणाधीन भोगु से शंखा एनएच-39 फोरलेन के लिए अधिग्रहित की जा रही. भूमि के लिए अंतिम बड़े मूल्य के केवाला की राशि के अनुसार भुगतान करने करने के लिए पहल करते हुए मांग पत्र सौंपा. साथ ही उनसे मांग की गई कि जिस प्रकार गढ़वा में खजूरी से विंढमगंज के रैयतों को नोटिस में ही तय मूल्य का उल्लेख किया गया है. उसके अनुरूप यहां के रैयतों को भी अवगत कराया जाए और उन्हें इसपर पहल करने को कहा गया ताकि रैयतों को उनका सही हक मिल सके.

सांसद ने उनकी मांगों को एनएचआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को अवगत कराने हेतु आश्वस्त किया है और कहा है कि वे रैयतों की मांग का समर्थन करते है और उनकी बातों को सम्बंधित विभाग तक रखने का कार्य करेंगे. मौके पर रैयत संघर्ष समिति के बृजेश तिवारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अमित तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, उमेश चंद्र झा, रामेश्वर यादव, सुशील सिंह, जवाहर राम, अनूप तिवारी सहित काफी संख्या में रैयत मौजूद रहे.

झारखंड के सभी मेडिकल कालेजों में खोले जाएंगे बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Related Articles

Back to top button