
Saraikela : सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ब्रह्मानंद अस्पताल में शनिवार को एक मरीज के परिजनों ने बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया. करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और मरीज के परिजनों एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता की. इस संबंध में मानगो के रहनेवाले राहुल का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसके बाद अस्पताल के बिल में कई तरह की गड़बड़ी पायी गयी थी. बिल से असंतुष्ट राहुल ने अस्पताल प्रबंधक से मिल कर बिल में गड़बड़ी की बात कही, जिसे अस्पताल सुनने को तैयार नहीं था. जिसके बाद स्थानीय थाना में भी अस्पताल के प्रबंधक की शिकायत की गयी, निदान नहीं निकलता देख शनिवार को राहुल स्थानीय लोगो के साथ अस्पताल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया.
क्या है आरोप और क्या कहता है अस्पताल, देखें वीडियो
अस्पताल प्रबंधन का आरोपों से इनकार
इसकी सूचना मिलते ही कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद जावेद आलम दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे जहां मामले को शांत कराने में जुटे रहे. वही इस संबंध में अस्पताल के मैनेजर सुनील कुमार पांडे ने मरीज के परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, कि अस्पताल में जरूरत से ज्यादा दवाइयां नहीं लिखी जाती हैं. जो डॉक्टर की सलाह होती है, वही दवा दी जाती है और उसी का बिल चार्ज किया जाता है. उन्होंने बताया कि प्रशासन को सारे दस्तावेज और खर्च का ब्यौरा दे दिया गया है. वह पूरे मामले की जांच कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – सरायकेला : ईचागढ़ के बाराडीह गांव में पेड़ से झूलती युवक की लाश मिलने से सनसनी, वीडियों में देखें क्या है मामला




