Dharm-JyotishJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब के प्रधान का चुनाव जल्द, वोटर लिस्ट जारी

Jamshedpur: सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान के चुनाव को लेकर सभी अटकलों को विराम लगाते हुए सीजीपीसी के प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे की देखरेख में वोटर लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा द‍िया गया.साथ ही सीतारामडेरा क्षेत्र की संगत से आग्रह किया है क‍ि जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और सीतारामडेरा के निवासी हैं वे अपनी दुकान या मकान का पता दर्शाते हुए एक आवेदन आधार कार्ड की फोटो कापी के साथ कार्यालय में एक जुलाई की शाम शाम 7 बजे से 9 बजे तक जमा करा दें.

जिनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना है वे खुद अपना आवेदन लेकर आएं. पांच जुलाई तक जांच कर नाम जोड़कर जल्द ही चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी. सीजीपीसी प्रधान गुरुमुख  सिंह मुखे ने कहा क‍ि चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी कर ली गयी है. नामांकन होते ही जो प्रत्याशी मैदान में होंगे जानकारी दे दी जाएगी.चुनाव कमेटी भी पूर्व में बना दी गई है.

ये भी पढ़ें- Chakradharpur :  चक्रधरपुर में सौ बेड के अस्‍पताल के न‍िर्माण में गड़बड़झाला, पूर्व व‍िधायक की पहल पर जांच के बाद बढ़ी ठेकेदार की मुसीबत

Related Articles

Back to top button