Jamshedpur

जमशेदपुर: मऊ भंडार स्वर्णरेखा पुल के नीचे मिला बच्ची का शव

Jamshedpur: जमशेदपुर के मऊ भंडार थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा पुल के नीचे शनिवार सुबह एक बच्ची का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव की पहचान कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बच्ची की शिनाख्त कर ली गई है, हालांकि उन्होंने बच्ची के बारे में अधिक जानकारी देने से परहेज किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके. पुलिस ने इस मामले को लेकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है और घटना के संदिग्ध पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

Related Articles

Back to top button