
Ranchi: झारखण्ड उच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में रविवार को रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम के द्वारा हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं श्री पंचमंदिर के समक्ष मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. इसके तहत् सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेला, खोमचा, बांस-बल्ली, अस्थाई संरचनाओं तथा विभिन्न मास-मछली की दुकानों को हटाया गया. इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था.

बता दें कि अतिक्रमण मुक्त अभियान के दो दिन पूर्व से ही रांची नगर निगम द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को माइकिंग के माध्यम से स्वयं अतिक्रमण हटाने का निदेश दिया जा रहा था. इसके उपरांत बुधवार को मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया.




