
Latehar: 13 नवंबर को बाजकूम स्थित नवोदय विद्यालय के पास पुलिस ने एक घर से महिला का अधजला शव बरामद किया था. इस मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 13 नवंबर को सूचना मिली कि नवोदय विद्यालय के सामने एक घर से धुंआ निकल रहा है. इसके सत्यापन के लिए पुलिस अवर निरीक्षण रंजन पासवान वह बिंदु कुमार को भेजा गया. वहां इलोगों ने देखा कि घर में आग लगी है जिसके बाद अग्निशमन के मदद से आग पर काबू पाया गया.
इसके बाद जांच करने पर घर के अंदर से एक महिला का अध जला शव बरामद किया गया. जांच में महिला की पहचान सलीमा तिग्गा, पति अरुण कुमार अंबाटोली थाना महुआडांड के रहने वाले के रूप में हुई. महिला लखन साव बरियातू जागीर के घर में पिछले तीन-चार माह से भाड़े पर रह रही थी. हत्या अज्ञात अपराधियों ने की थी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया था. घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई. उनके नहीं आने पर ओमप्रकाश पासवान के बयान पर लातेहार थाने में कांड संख्या 186/2024 धारा 103 (1)/238 बीएनएस 2023 दर्ज किया गया.
मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेतृत्व में अनुसंधान को लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया. कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा की मदद से धनंजय शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला उम्र 33 वर्ष, पिता उमाशंकर शुक्ल चंदनडीह एवं निशान ठाकुर उम्र 28 वर्ष, पिता किशोर ठाकुर मनकेरी जागीर को गिरफ्तार किया गया एवं उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलाहा बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के दिन मृतिका सलीम तिग्गा ने अभियुक्त धनंजय शुक्ला एवं अभियुक्त विशाल ठाकुर से मुर्गा एवं दारु बीयर मंगवाया था. तीनों ने साथ बैठ कर शराब पी. शराब पीने के क्रम में ही सलीमा तिग्गा से पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया. जब धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि हमलोगों ने सलीमा तिग्गा की हत्या कर दी.




