DeogharJharkhandLead News

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर इंजन से टकराया बोगी, एक दर्जन लोग घायल

Deoghar : शनिवार की देर शाम जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ. इस घटना में रेल इंजन ट्रेन की बोगी से टकरा गया. इस कारण रेलकर्मी सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में पांच को गंभीर चोट लगी है. वहीं अन्य को हल्की चोट लगी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह-रामपुरहाट सवारी ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी थी. इस दौरान इंजन को खोलकर संटिग किया जा रहा था. संटिग के दौरान इंजन से बोगी की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में इंजन को बोगी से जोड़ने के लिए खड़े संटमैन अनिल कापरी गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरा संटमैन मुकेश कुमार बाल-बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्लेटफार्म और उसके आसपास धूल का गुब्बार उठने लगा और जोरदार आवाज से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा. इस दौरान बोगी में बैठे रेल यात्रियों को जोरदार झटका लगा और इसी कारण कई यात्री अपने आप को संभाल नहीं पाए और घायल हो गए. घायलों में राकेश कुमार, मुकेश कुमार पंडित, उसना देवी और मनीष कुमार को गंभीर चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. कई अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी जिनका प्राथमिक उपचार किया गया.

इसे भी पढ़ें : रांची में एक दिन में 1731 नए मरीज, झारखंड में 5081 केस

Related Articles

Back to top button