
Dhanbad : 21 दिसंबर की देर रात दो कर्मियों को बंधक बनाकर एक दर्जन अपराधियों ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा बिजली सब स्टेशन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. झरिया के थानेदार पंकज कुमार झा ने गुप्त सूचना के बाद बनियाहीर में शुक्रवार को छापेमारी की. जिसमें फरार आरोपित मो. आरिफ को गिरफ्तार किया गया. वहीं मामले के एक आरोपी को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है.
झरिया थाना पुलिस ने मो. आरिफ की गिरफ्तारी की जानकारी जोड़ापोखर थाना पुलिस को दी. जोड़ापोखर पुलिस झरिया थाना पहुंचकर आरोपित आरिफ को अपने कब्जे में लेकर थाना गई है. आरिफ पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें:रांची स्टेशन से प्रीपेड ऑटो सर्विस शुरू, घर तक सुरक्षित पहुंचेंगे पैसेंजर्स




