
Palamu : कोरोना की नयी वैरियंट ओमिक्रान को लेकर पूरे देश में तीसरी लहर की आशंका बन रही है. इसी बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है. पलामू में कोरोना संक्रमण के नये मामले आने शुरू हो गये हैं. तीन दिनों के भीतर 16 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. नये संक्रमितों की पहचान से पलामू के लोग भी चिंतित हैं.
तेजी से कोरोना का प्रसार लोगों को डराने लगा है. संक्रमितों में हुसैनाबाद के पांच, सदर प्रखंड के छह, छतरपुर के एक, चैनपुर के एक, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के तीन लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले स्थित पालचामा की पहाड़ियों पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर
मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर के अलावा प्रखंडों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड केयर सेंटरों में संक्रमितों को भर्ती कराया गया है. कोविड गाइडलाइन के अनुसार संक्रमितों का उपचार चल रहा है.
पलामू के महामारी विशेषज्ञ डा. अनूप ने बताया कि यह आंकड़ा गुरूवार की रात तक का है. जिले भर में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर क्षेत्र में फिसड्डीः तेजस्वी यादव
सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों से पहचान हो रही है. इससे लोग डरे नहीं. बल्कि पूर्ण रूप से सावधानी बरतें. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. नियमित रूप से मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें.
उन्होंने तमाम लोगों से अपील की है कि लोग जरूर कोरोनारोधी टीका ले लें. टीका और सावधानी ही कोरोना संक्रमण से बचाव है.
इसे भी पढ़ें:नये साल के जश्न में कोई कड़ा प्रतिबंध नहीं, भीड़ न हो इसे प्रशासन सुनिश्चित करेः स्वास्थ्य मंत्री
मालूम हो कि पलामू में पिछले चार माह से कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य थी. कोरोना संक्रमितों नहीं मिलने के कारण कोविड केयर सेंटरों में ताले लटक रहे थे.
संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण कोविड केयर सेंटरों की साफ-सफाई करा दी गई है. संक्रमितों के उपचार से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
इसे भी पढ़ें:बागवानी प्रोत्साहन योजना में अगले आठ साल में खर्च होंगे 282.24 करोड़




