Crime NewsJharkhandRanchi

तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं से बरामद

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से तीन दिन से लापता लड़की शव में एक कुएं से बरामद हुआ. पिता ने लड़की के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था. शुक्रवार को रांची के नामकुम में कुएं से लड़की की लाश मिली हैं. लड़की का शव कुएं से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. लड़की नामकुम क्षेत्र के लाली रोल टोली की रहने वाली थी. लापता होने की सूचना पर पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन शुक्रवार को उसका शव बरामद हो गया.

इसे भी पढ़ें:मानव तस्करी की शिकार हुई बेटी की जिंदगी हुई बोझ,चलने में असमर्थ, भाई ने भी छोड़ा साथ

3 मार्च से गायब थी लड़की

22 साल की किशोरी अपने घर से 3 मार्च से गायब थी. तीन दिन बाद शुक्रवार को उसकी कुएं से मिली है. घटना को लेकर नामकुम पुलिस तफ्तीश कर रही रही है. नामकुम पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की लड़की की मौत कुएं में डूबने से हुई है या और कोई मामला है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Budget Session: कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही 12.30 तक स्थगित

Related Articles

Back to top button