
Ranchi\Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बेहराबरन में बम फेंकने से हमला करने आये अपराधी खुद बम की चपेट में आ गये, इससे उसकी मौत हो गयी. वहीं अन्य अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में अमन कुमार, चंदन कुमार और दिनेश यादव का नाम शामिल है. घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. अपराधियों की पहचान बिहार के बांका जिले के चानन प्रखंड स्थित धोबनी गांव के निवासी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार रमेश यादव लीलाबरण बुधवार रात अपनी राशन की दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधियों ने बम फेक दिया. इसी क्रम में दूसरा बम फेका. इसके चपेट में आने से रमेश यादव का बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और भतीजा अमन कुमार घायल हो गए. वही बम मारने के बाद अपराधी बाइक से भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिरने से बम ब्लास्ट हो गया. बम ब्लास्ट में एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अपराधी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया. देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
हाल ही में हो चुकी है बमबाजी की घटना
11 जनवरी 2023 को देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग स्थित राजकृत मध्य विद्यालय के सामने एक गुमटी के पास जमीन कारोबारी लक्ष्मी यादव की दो बाईक सवार 6 की संख्या में पहुंचे अपराधी बम मारकर हत्या कर दी. इससे पूर्व बीते साल नवम्बर में देवघर जिले में टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ में जमीन विवाद में बम मारकर गणेश महथा उर्फ मगरु महथा की हत्या कर दी गयी थी. जबकि बारुद लगने से विजयकांत महथा और संजीव महथा घायल हो गये थे. इस दौरान चार राउंड फायरिंग भी की गयी थी.




