Giridih

गिरिडीह में उसरी नदी पर निर्माणाधीन सिहोडीह- सिरसिया पुल से दो युवकों के बह जाने पर प्रशासन ने एतियातन अस्थायी बांस पुल को किया बंद

Giridih: सोमवार को उसरी नदी पर निर्माणाधीन सिहोडीह- सिरसिया पुल से दो युवकों के बह जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने एतियातन बने अस्थाई बांस के बांबू पुल को दोनो ओर से बंद कर दिया है. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयास से लोगों के आवागमन को सुगम बनाए रखने को लेकर इस अस्थाई बांस के पुल का निर्माण किया गया था. इस पुल के बंद हो जाने से आवागमन ठप हो गया है. सदर एसडीएम विशालदीप खलको के निर्देश के बाद बांस के बने अस्थाई पुल को दोनो ओर से बैरीकेड्स लगा दिया गया है. सिहोडीह- सिरसिया के उसरी नदी पर जर्जर पुल को जमींदोज कर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि पुल के पूर्णतया बनने में अभी एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग जाने के क्रम में तीन युवक गिरिडीह के उसरी नदी में डूबे, एक ने तैरकर खुद की बचायी जान, दो लापता

एक युवक का मिला शव

सोमवार को दो युवकों के उसरी नदी में बह जाने के मामले में काफी प्रयास के बाद एक युवक आनंद का शव उसरी नदी के दूसरे छोर अरगाघाट से निकाल लिया गया है. नदी से शव को निकाल लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि दूसरे युवक का अब तक पता नहीं चल सका है. बता दें कि तीन युवक पुल से गुजर रहे थे कि अचानक नदी में वह बह गए. इनमें से एक युवक ने तैर कर अपनी जान बचाई जबकि दो अन्य युवक बह गए और दोनों की मौत हो गई.

 

Related Articles

Back to top button