Crime NewsLead News

एचडीएफसी बैंक में फर्जी नौकरी और लोन स्वीकृति के नाम पर पांच दर्जन लोगों से 25.65 लाख की ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : सीआइडी की रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने बैंक में फर्जी नौकरी देने और लोन स्वीकृति के नाम पर ठगी करनेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू एचबी रोड निवासी विकास घर लाल ने करीब आधा दर्जन लोगों को एचडीएफसी बैंक के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया था. वहीं करीब 60 लोगों से बैंक में खाता खुलवाने ओर लोन स्वीकृति के नाम पर ठगी की थी.

पुलिस के अनुसार रांची साइबर क्राइम थाना (काण्ड संख्या-60/2023) में गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़ित को आरोपी ने फर्जी HDFC Corporate Bank Limited में लीगल मैनेजर के पद पर तथा एक अन्य व्यक्ति गौरव कुमार डे को Business Manager के पद पर ज्वाईन करवाया था. इसी प्रकार उन्होंने कई अन्य व्यक्तियों को खुद को HDFC बैंक का अधिकारी बता कर फर्जी नौकरी दी. इसके लिए यह लोगों को HDFC बैंक का फर्जी Email Address! onroll [email protected], puspita.pandit@ hrhdfcbank.in, [email protected], [email protected],  [email protected] बनाकर ज्वाईनिंग एवं टारगेट से संबंधित ईमेल भेजता था. आरोपी HDFC बैंक का Employee आईडी कार्ड भी देता था. इन्हें टारगेट के नाम पर न्यूनतम राशि 25,000 रुपये एवं अधिकतम राशि 5,00,000 रुपये लोगों को झांसे में लेकर खाते खुलवाना तथा लोन दिलवाने के नाम पर पैसे लेने का काम देते थे. इन पैसों को आरोपी विभिन्न UPI ID पर भेज देते थे. इसके अलावे द्वारा 50-60 लोगो को बैंक में खाता खुलवाने एवं लोन स्वीकृति के नाम पर 25,65,972 रुपये की ठगी की. अनुसंधान के क्रम में आरोपी विकास को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार में ग्रामीण विकास विभाग लूट, भ्रष्टाचार एवं घोटाले का बना अड्डा: सीपी सिंह

Related Articles

Back to top button