
Ranchi: बालू के अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे खूंटी के एसडीओ अनिकेतन सचान को कुचलकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश यादव उर्फ जयप्रकाश पलामू जिले के बनई गांव का रहने वाला है. खूंटी पुलिस कर्रा थाना क्षेत्र स्थित देवरी मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है. खुंटी एसपी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
बता दें कि 16 अप्रैल की रात एसडीओ अनिकेतन सचान बालू की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा को जब एसडीओ ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हाइवा का पीछा करते हुए रिंग रोड तक गए. हालांकि तबतक हाइवा चालक फरार हो चुका था. मामले को लेकर 17 अप्रैल को कर्रा थाना (33/23) प्राथमिकी दर्ज किया गया था. आरोपी ड्राईवर के अलावे इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकीं है. मामले की जांच कर रही पुलिस को जांच के दौरान हाइवा मालिक ताराचंद साहू उर्फ विक्की के बारे में जानकारी मिली थी. ताराचंद साहू गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारी गांव का रहने वाला है. र्तमान में इस हाइवा को गाड़ी मालिक के साथ उसका छोटा भाई उत्तम साहू उर्फ पुरुषोत्तम साहू भी अवैध बालू के कारोबार में शामिल है.
इसे भी पढ़ें: डुमरी विधानसभाः इमोशन, ट्रैजिडी और ड्रामे का तड़का…




