
Ranchi : हॉकी इंडिया की एग्जीक्यूटिव बोर्ड की ऑन लाइन बैठक गुरुवार को दिल्ली में हुई. इसमें सिंमडेगा में 10वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2020 के आयोजन कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया.
यह भी तय हुआ कि इस मैच का फाइनल मैच मरंग गोमके जयपाल सिंह की जयंती के दिन होगा. 3 जनवरी, 2021 को सिमडेगा में ही यह मैच आयोजित किया जायेगा.
हॉकी झारखण्ड ने हॉकी इंडिया को सिमडेगा में इस आयोजन को कराने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है.
इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन टूर्नामेंट : शतरंज पर नहीं पड़ा कोविड-19 का असर, टेक्नालॉजी’ की बदौलत जारी रहा खेल, अन्य गेम्स ठप पड़े
सिमडेगा, खूंटी में हॉकी को मिलेगी नयी जान

हॉकी झारखण्ड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अनुसार गुरुवार को 72वीं हॉकी इंडिया एग्जिक्यूटिव बोर्ड की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल एवं आयोजन तिथि को पारित किया गया.
सिमडेगा में 10वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप, 2020 का आयोजन होगा. हॉकी इंडिया ने पूर्व में इसके आयोजन की तिथि अक्टूबर-नवम्बर, 2020 में कराने की बात कही.
इस संबंध में हॉकी सिंमडेगा ने हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से निवेदन किया था. उन्हें कहा था कि सिमडेगा, गुमला एवं खूंटी तथा पड़ोसी राज्य ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के सैकड़ों नेशनल एवं इंटरनेशनल महिला-पुरुष हॉकी खिलाडी जो बाहर रहते हैं, वे दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में अपने घर वापस आते हैं.
उस समय इसका आयोजन कराया जाना लाभदायक होगा. इससे जिले के प्रवासी खिलाड़ियों को भी अपने घर मे इस प्रतियोगिता को देखने का मौका मिलेगा. हॉकी झारखण्ड के आग्रह पर हॉकी इंडिया अब दिसंबर-जनवरी में राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा.
इसे भी पढ़ें – पलामू: DC की पहल रंग लायी, मजदूरों की मेहनत और हुनर ने बदला क्वारेंटाइन सेंटर का स्वरूप
जयपाल सिंह का झारखण्ड में है बड़ा नाम
मनोज कोनबेगी के अनुसार मरांग गोमके जयपाल सिंह झारखंडियों के लिए एक विशिष्ट और बड़ा नाम है. उनका जन्म खूंटी में हुआ था. ओलम्पिक गेम्स में पहली बार स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के वे कप्तान भी बने थे.
ऐसे में हॉकी झारखण्ड ने 3 जनवरी, 2021 को उनकी जयंती के मौके पर जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें – प्रवासी मजदूर ने कहा- सर ट्रेन में सुबह से भूखे हैं, IAS एपी सिंह ने कहा- तो कूद जाओ ट्रेन से (सुनें ऑडियो)




