
Patna: लालू परिवार में विवाद को लेकर आती खबरों और मीसा के भाईयों के बीच मनमुटाव वाले बयान पर तेजस्वी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आये. ज्ञात हो कि सोमवार को मीसा ने उनके भाईयों के बीच मनमुटाव का जिक्र किया था. जिसपर सवाल किये जाने पर तेजस्वी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःकोर्ट, पीएमओ, राष्ट्रपति, सीएम, मंत्रालय, नीति आयोग और कमिश्नर किसी की परवाह नहीं है कल्याण विभाग को
तेजस्वी ने साधी चुप्पी
अपनी बहन मीसा भारती द्वारा दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बारे में कुछ पता नहीं होने की बात कहते हुए इस पर कोई टिप्पणी देने से इंकार किया.
क्या कहा था मीसा भारती ने
सोमवार को मनेर में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट होने की नसीहत देते हुए मीसा ने कहा, ‘‘…समय आ गया है आप सभी लोग एकजुट हों. थोड़ा मनमुटाव किसमें नहीं. जब हमारे हाथ की पांच अंगुली बराबर नहीं है. हमारे परिवार में भाई—भाई में मनमुटाव है तो फिर राष्ट्रीय जनता दल तो बहुत बड़ा परिवार है. वोट की कमी राजद को नहीं है, पर कैसे उसे अपने पाले में कर लें’.
इसे भी पढ़ें – पाकुड़ समाहरणालय से लेकर तमाम शहर में डीसी के खिलाफ आजसू की पोस्टरबाजी, कहा – डीसी साहब जनता के सवालों का दें जवाब
बाद में दी सफाई
मीसा के बयान के बाद तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच मुमुटाव की बात को बढ़ावा मिलता देख मीसा भारती ने सोमवार ही देर शाम अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि मनमुटाव की बात जरूर कही थी लेकिन वो सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव दूर कर चुनाव का समय नजदीक आने के मद्देनजर एकजुट होने को कह रही थीं. इस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कार्यकर्ताओं को आपस का मनमुटाव दूर कर एकजुट होने के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. ख़बर बेबुनियाद है. मैं इसका पुरज़ोर खंडन करती हूं.
इसे भी पढ़ें – सवालः आखिर पाकुड़ में डीसी के खिलाफ हो रहे हंगामे पर सरकार क्यों नहीं ले रही संज्ञान
लालू परिवार में नहीं कोई समस्या-तेजप्रताप
तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा लालू परिवार में फूट की तलाश करने में विरोधियों से लेकर मीडिया तक को बहुत रस मिलता है. आप मुग़ालते में रहें, हमें खुशी होगी. लेकिन भारी निराशा हाथ लगने वाली है, क्योंकि न तो लालू परिवार में कोई समस्या है और न राजद परिवार में. बिहार ने मन बना लिया है असुरों को बाहर फेंकने का…




