Bihar

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या रोते हुए निकलीं राबड़ी के घर से, गयी मायके, वीडियो वायरल

Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी एश्वर्या से अनबन चल रहा है. कोर्ट में उनके तलाक का मामला चल रहा है.

जिसके बाद शुक्रवार को राबड़ी देवी के घर के बाहर ऐश्वर्या को रोते हुए देखा गया. वह घर से रोते हुए बाहर निकलीं थी.

इसे भी पढ़ें- गया में पितृपक्ष मेला शुरू, आठ लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना

रोते हुए मायके गयीं ऐश्वर्या

तेजप्रताप से अनबन के बाद भी ऐश्वर्या अपनी सांस पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर ही रह रही थीं. लेकिन शुक्रवार को अचानक से ऐश्वर्या घर से रोते हुए निकलीं और फिर एक कार में बैठकर अपने मायके चली गयीं. यह कार ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने भेजी थी.

इस दौरान ऐश्वर्या राय काफी परेशान नजर आ रही थीं और उनके साथ कोई भी नहीं था. ऐश्वर्या राय का रोता हुआ यह वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के कयास लगाये जाने लगे हैं.

ज्ञात हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सबसे बड़े बेटे तेजप्रताप ने इसी साल 12 मई 2018 को राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी.

इसे भी पढ़ें- बैंकों के विलय के खिलाफ चार #TradeUnions की देशव्यापी हड़ताल 26-27 सितंबर को

शादी के छह महीने बाद ही दी तलाक की अर्जी

उसके बाद शादी के महज छह महीने के अंदर तलाक की अर्जी देकर तेजप्रताप ने सबको चौंका दिया था. तलाक याचिका वापस लेने के लिए लालू परिवार ने अपने बेटे को समझाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन तेजप्रताप अपने फैसले पर अड़े हुए हैं.

इससे पहले तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच पैचअप की खबरें भी आयी थीं. लेकिन तेजप्रताप ने इससे साफ तौर पर इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वे अपनी पत्नी को तलाक देने के फैसले पर पूरी तरह से अडिग हैं.

Related Articles

Back to top button