
Bokaro: मंगलवार को आदिवासी ग्रामीणों ने राधानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया. दरअसल दोपहर में राधानगर और पुनदाग रेल स्टेशन के बीच बांधघुटु गांव के पास खड़ी कोयला लदी ट्रेन से कोयला चोरी के आरोप में कोटशीला की आरपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. इसी के विरोध में में बांधघुटु और डुंगरिगोड़ा गांव ग्रामीण आदिवासियों ने राधानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष शाम को घेराव किया.
इसे भी पढ़ें: ताश के पत्तों की तरह फेंटे जा रहे अफसर, एक सप्ताह में बदल दिये गये 304 अफसर
तीन लोगों में एक 15 साल का नाबालिग
जानकारी के अनुसार सुनता पंचायत क्षेत्र के तीन युवकों को आरपीएफ ने पकड़ कर पुनदाग ले गयी. तीन युवकों में एक 15 साल का नाबालिग शामिल है. तीनो में दो बांध घुटु के मसंग किस्कु (15) , उदेश मांझी (18) ओर एक डूंगरी गोडा के 30 साल का युवक है.
देर शाम तक स्टेशन का घेराव
इस मामले में ग्रमीणों का कहना है कि तीनों युवकों में दो युवक बांध गुटु के तालाब में नहाने गए थे. जबकि, एक युवक डूंगरी गोडा चापाकल से पानी लाने के लिए गया था. इसी दौरान आरपीएफ के जवान कोयला चोरी में तीनों को पकड़ कर ले गए. घेराव के बाद तीनों को छोड़ने की तैयारी आरपीएफ कर रही है. राधानगर स्टेशन पर लोकल बालीडीह और पिंड्राजोरा पुलिस भी पहुंच चुकी है.




