Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

टाटीसिलवे डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख रुपये नकद व जेवर समेत 10 अपराधी गिरफ्तार, रेंजर का पूर्व चालक ने बनाई थी योजना

Ranchi: रांची पुलिस ने टाटीसिलवे के आनंदनगर में पूर्व रेंजर रूद्र नारायण के घर हुए डकैती कांड का खुलासा कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से 24 लाख 57 हजार 500 रुपये नगद, जेवर, चार पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक महंगी कार बरामद किया है गिरफ्त में आने वाले अपराधियों में हजारीबाग के सतीष कुमार पास, निशांत कुमार, हरिओम कुमार, गया निवासी सुरेंद्र चौधरी, अजीत कुमार उर्फ बिट्टू, मो शहनवाज आलम, राहुल शर्मा, रांची के टाटिसिलवे निवासी विकास कुमार उर्फ गुड्डू, कविंद्र प्रसाद और नालंदा के मनिंद्र कुमार शामिल है. इसका खुलासा रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने किया. तकनीकी सेल ने जब तफ्तीश शुरु की तो सबसे पहले पुलिस की टीम ने हजारीबाग से अजित को गिरफ्तार किया. उससे जब पूछताछ शुरु की गई तो सारा भेद खुल गया. इसके बाद पांच अपराधियों को हजारीबाग से, चार अपराधियों को गया से जबकि एक अपराधी को टाटिसिलवे से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया विकास कुमार उर्फ गुड्डू पहले पूर्व रेंजर के घर ड्राइवर की नौकरी करता था. सात-आठ माह पहले ही नौकरी छोड़ दिया और अपने बदले एक परिचित को रखवा दिया. विकास ही डकैती का भेदिया बना. उसने अपने परिचित अजित कुमार उर्फ बिट्टू से संपर्क किया. इसके बाद अजित कुमार बिट्टू ने गैंग बनाकर पांच अप्रैल की रात पूर्व रेंजर के घर धावा बोला. रुपये व गहने लूट ले गए. अजित डकैती करने अपनी कार से ही टाटिसिलवे आया था. बाद में सभी उसी कार में बैठक कर धुर्वा के होटवासी स्थित अजित कुमार उर्फ बिट्टू के मकान में पहुंचा जहां सभी अपराधी पैसे व जेवर का बंटबारा किया. इसके बाद सबने अपनी राह पकड़ ली. अजित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

Related Articles

Back to top button