JharkhandLead NewsNEWSRanchi

नीतीश कुमार आज ममता बनर्जी व अखिलेश यादव करेंगे मुलाकात, विपक्षी एकता को देंगे मजबूती

New Delhi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे. कोलकाता में ममता से व लखनऊ जाकर अखिलेश से मिलेंगे. इस दौरान उनके साथ राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होंगे. जाहिर है इन मुलाकातों से विपक्षी एकता को गति मिलेगी. मालूम हो कि नीतीश इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी.

 

इन मुलाकातों के मद्देनजर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अपने लिए कुछ नहीं चाहता हूं. हमारी कोई निजी इच्छा नहीं है, हम पूरे देश के हित के बारे में सोच रहे हैं. अभी जो कुछ भी हो रहा है, लोग पूरे देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि देश सुरक्षित रहे. अगर सब लोग एक साथ हो जाएंगे तो देश सुरक्षित हो जाएगा. हम इसके लिए ही काम कर रहे हैं.

 

 

इससे पहले 12 अप्रैल को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले थे. मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि हमारी विपक्षी एकता पर बात हुई है. ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश है. हमारी सकारात्मक बातचीत हुई है. बिहार सीएम नीतीश फरवरी 2023 में कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीटें भी नहीं जीत पाएगी.

Related Articles

Back to top button