JamshedpurJharkhand

Tata Steel’s New Mobile Policy On Safety – म्यूजिक, चैटिंग, गेमिंग, ईमेल, इयरफोन और हेडफोन सब पर लगा बैन

Jamshedpur : प्लांट के अंदर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) ने वर्कप्लेस पर मोबाइल नीति (Tata Steel’s New Mobile Policy On Safety) लागू कर दी है. इस नीति के तहत कर्मियों को शॉप फ्लोर के साथ ही प्लांट में मोबाइल के इस्तेमाल पर कुछ विशेष परिस्थिति को छो़ड़ पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. प्लांट के अंदर निजी बातचीत के साथ ही वीडियो गेम खेलने, चैटिंग करने, म्यूजिक सुनने और ईमेल चेक करने एवं भेजने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. लेकिन कर्मियों को कुछ परिस्थितियों में मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है. कंपनी का कहना है कि इस नीति का मकसद प्लांट की सुरक्षा को बेहतर करना है. आज के जीवन में कार्यस्थल पर सेल फोन/मोबाइल फोन का उपयोग अपरिहार्य हो गया है. यदि मोबाइल उपयोग से पहले क्षेत्र और स्थिति के जोखिम का आकलन नहीं किया जाता है, तो कार्यस्थल पर फोन असुरक्षित घटनाओं का कारण बन सकता है. यह यूजर्स के दिमाग को विचलित करता है, जो व्यक्ति, उपकरण और मशीनरी की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. नई गाइडलाइन का मकसद मोबाइल का अनुशासित इस्तेमाल करना है.

स्थायी कर्मचारियों से लेकर ठेका कर्मियों पर भी लागू

  • यह गाइडलाइन टाटा स्टील इंडिया ऑपरेशंस के सभी स्थानों और इकाइयों पर लागू होगी.
  • इसके दायरे में कर्मचारियों के साथ ही कामगार, ठेकेदार, विक्रेता, सलाहकार, ट्रांसपोर्टर, आपूर्तिकरर्ता और ग्राहक आएंगे.
  • लाइन मैनेजर अपने क्षेत्र के शॉप प्लोर पर इस दिशा-निर्देश का संचार और पालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे.

इयरफोन और हेडफोन भी नहीं यूज कर सकते

लेईको ने लॉन्च किए ब्लूटूथ, इन-ईयर और ऑल-मेटल ईयरफोनइयरफ़ोन, हेडफ़ोन, हैंड्स फ्री, ब्लूटूथ सक्षम श्रवण उपकरण भी सेल फोन का एक हिस्सा माना जाएगा. इसमें किसी भी प्रकार का संगीत/गेमिंग डिवाइस जैसे आईपोड, पोर्टेबल भी शामिल है. शॉप फ्लोर पर सामान्य स्थिति में मोबाइल का इस्तेमाल वर्जित रहेगा. सेल फोन का उपयोग विश्राम स्थलों या कार्यालयों में किया जा सकता है. शॉप फ्लोर पर चिन्हिंत टॉकिंग प्वाइंट पर भी विशेष परिस्थिति में मोबाइल के इस्तेमाल करने की छूट रहेगी, वैसे स्थान पर सेल्युलर फोन का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जा सकता है, जहां पर विस्फोटकों का भंडारण और उपयोग होता है. विस्फोटकों की हैंडलिंग, चार्जिंग और ब्लास्टिंग के समय सेल्युलर फोन बंद कर दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें – Indian Railways, IRCTC: रेल यात्री ध्‍यान दें, यात्रा की योजना है तो देख लें सूची, बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

Related Articles

Back to top button