Sports

21वीं सब जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में झारखंड को 5 पदक

Ranchi : तमिलनाडु के नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी, नागरकोइल में आयोजित 21वीं सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में झारखंड ने बेहतर खेल दिखाया है. इसमें भाग ले रहे खिलाड़ियों ने 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते हैं. इस प्रतियोगिता में देश भर के 32 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया था. झारखंड दल की तरफ से आरिफ हुसैन, आदित्य चंद, रोहित कुमार ने सिल्वर मेडल जीता.

मोती लाल मुंडा और कशिश राज ने कांस्य पदक हासिल किया. झारखंड के इन उभरते हुए खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य, कृष्ण मुरारी सिंह, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहू, डॉ अंशु साहू, रामशंकर सिंह, मुरारी तिवारी, शिवेंद्र दुबे,दीपक लोहिया, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी आदि ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त, स्पीकर ने दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button