Jamshedpur

टाटा स्टील के ठेकाकर्मी ने वेतन नहीं मिलने से क्षुब्ध ट्रेन से कटकर जान दी, परिजनों ने किया हंगामा

Jamshedpur : जुगसलाई के रहने वाले टाटा स्टील के ठेका कंपनी सफारी ट्रेवल के कर्मचारी ने कंपनी के जेएमडी रेलवे लाइन में ट्रेन से कटकर जान दे दी. मृतक का नाम अब्दुल जब्बार (45) बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक वह सफारी नामक ठेका कंपनी में बस चालक का काम करता था. उसे  पिछले काफी दिनों से वेतन नहीं मिल रहा था. उसी से क्षुब्ध होकर उसकी आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. इसकी सूचना जब उसके साथी कर्मचारियों और परिजनों को मिली तो उन्होंने रेलवे लाइन पर जाकर हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सफारी ट्रेवल्स ने टाटा स्टील से वेतन के रुपये लेने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया. इस वजह से एक कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्होंने इस दौरान मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग जोरशोर से उठायी.

इसे भी पढ़ें-गिधनी स्टेशन पर रेलवे फाटक खोलने की मांग पर चार घंटे रेल चक्का जाम

 

 

Related Articles

Back to top button