NEWSWING
Ranchi, 14 October : रांची नगर निगम आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपने तेवर सख्त कर दिए हैं. उन्होंने इस संर्दभ में इन्फोर्समेंट टीम को कई निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने नागाबाबा खटाल में फिर से अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इन्हें पहले से ही हटाने के लिए कहा जा चुका है. इसके अवज में इन्हें जगह भी दी जा चुकी है. आयुक्त ने इफोर्मेंट टीम अतिक्रमणकारियों को हटाने के अलावा नागाबाबा खटाल के पास दुकान चला रहे लोगों पर कचरा फैलाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा. ज्ञात हो कि रांची नगर निगम दिवाली और छठ पूजा से पहले शहर की सफाई व्यवस्था का जयाजा ले रही है. इसी कड़ी में शनिवार को मेयर आशा लकड़ा और नगर आयुक्त ने नागाबाबा खटाल, हरमू और अपर बजार का निरीक्षण किया. इस बाबत मेयर और नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिएं.
हर 50 मीटर पर डस्टबीन लगाने का आदेश
निरीक्षण के दौरान मेयर आशा लकड़ा ने सफाई टीम को दिवाली से पहले विशेष ध्यान देने को कहा. महापौर ने सफाई कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि इस रफ्तार से पर्व से पहले शहर की समुचित सफाई हो पाना मुश्किल लग रहा है. आशा लकड़ा ने रांची में कचरे स्टोर के लिए बनाए गए एमटीएस को साफ-सुथरा रखने को कहा. साथ ही एमटीएस के खाली स्थानों पर पौधों के गमले लगाने को भी कहा. वहीं नगर आयुक्त ने हर वार्ड में 50 मीटर पर टॉप होल्ड डस्टबीन लगाने आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान अधीक्षण विजय भगत, सहायक लोक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरन कुमारी, स्टोर इंचार्ज ओमकार पांडे, सिटी मैनेजर अंबुज सिंह समेत इन्फोर्समेंट टीम शामिल रही.




