
Ranchi: खान विभाग के चार अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. प्रभारी उपनिदेशक भूतत्व निदेशालय रांची कुमार अमिताभ को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अपने कार्यो के अतिरिक्त प्रभारी उपनिदेशक भूतत्व प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सहायक खनन पदाधिकारी, खान निदेशालय सतीश कुमार नायक को प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी जिला खनन कार्याल्य जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: समय पर पूरी नहीं हुई श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की 186 योजनाएं, ग्रामीण विकास विभाग ने जताई नाराजगी
प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी जमशेदपुर संजय कुमार शर्मा को प्रभारी सहायक खनन पदाधिकारी खान निदेशालय मुख्यालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिला खनन पदाधिकारी दुमका कृष्ण कुमार किस्कू को स्थानांतरित करते हुए उन्हें जिला खनन पदाधिकारी, खनन कार्यालय साहेबगंज के पद पर पदस्थापित किया है. इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.




