
Chakradharpur: कोल्हान के प्रसिद्ध मां केरा व मां पाउड़ी चैती मेला का अंतिम दिन व्रतियों ने जलते अंगारों पर नंगे पांव चल व कांटों पर लेटकर माता के प्रति अपनी आस्था दिखाई. मेला के अंतिम दिन प्रसिद्ध केरा व पाउड़ी मंदिर में रविवार को परंपरा के तहत विधिवत कालिका घट यात्रा निकाली गयी. 10 अप्रैल से चल रहे इस ऐतिहासिक मेले का रविवार को समापन हो गया. इस मेले में महागठबंधन उम्मीदवार जोबा मांझी शामिल हुई और माता के दरबार में पूजा अर्चना की.

अंतिम दिन केरा मंदिर परिसर और चक्रधरपुर के संजय नदी तट पर स्थित पाउड़ी स्थान में मां के दर्शन को श्रद्धालुओं व दर्शकों की भारी भीड़ जुटी.मां केरा व मां पाउड़ी मेला का मुख्य आकर्षण कालिका घट दर्शन होने के कारण दर्शकों का सैलाब भक्तों के अभूतपूर्व भक्ति प्रदर्शन देखने उमड़ा. दोनों स्थान में विधि विधान के मुताबिक पूजा अर्चना, बलि पूजा आदि कार्यक्रमों के उपरांत मां केरा व पाउड़ी मंदिर के समीप कालिका घट दर्शन का आयोजन दोपहर में हुआ. इसके बाद दोनों जगह एक-के बाद महिला पुरुष बच्चे सभी श्रद्धालु कांटों के सेज पर लेटते गए और लोग अचंभित होकर देखते रहे. इसके बाद आधा घंटे तक कांटे पर लेटने के बाद भक्तों ने माता की जयकार करते नंगे पांव अंगारों पर चलने लगें. भक्तों ने परंपरा के तहत अपने नन्हें बच्चों को भी अंगारों पर चलवाया और कांटों पर लिटाकर मंगल कामना की.

जोबा मांझी पहुंची केरा मेला
कोल्हान की प्रसिद्ध मां केरा का दरबार रविवार को महागठबंधन के उम्मीदवार जोबा मांझी पूछ पहुंची. उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय सामाड सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित है. इस दौरान श्रीमती मांझी ने मन कर का दरबार पहुंचकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. इससे पहले खेड़ा मेला संचालन समिति द्वारा महागठबंधन के उम्मीदवार जोबा मांझी को मां केरा का तस्वीर देखकर स्वागत किया. इसके बाद मंदिर संचालन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान झामुमो नेता दिनेश गुप्ता, दीपक पान, प्रखंड कांग्रेस कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, बीस सूत्री सदस्य अमीत मुखी, गोविन्द प्रधान, महासचिव भोलेनाथ बोदरा, मंडल अध्यक्ष संपु मंडल अलावा मेला कमेटी के पदाधिकारियों काफी संख्या में उपस्थित थे.
आजसू जिला अध्यक्ष पहुंचे मां केरा के दरबार
आजसू जिला अध्यक्ष राम लाल मुंडा रविवार को मां केरा के दरबार पहुंचे. इस दौरान केरा मेला और केरा मंदिर समिति द्वारा श्री मुंडा को मां केरा की तस्वीर देखकर सम्मानित किया. उनके साथ आजसू नेता मनोज सिंह आदि लोग शामिल थे.




