
Jamshedpur/Giridih: चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन आज छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. जमशेदपुर, गिरिडीह समेत पूरे राज्य में विभिन्न छठ घाटों तालाबों,जलासयों और नदियों में व्रतियों ने नेम निष्ठा और पूरे श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. इस मौके पर व्रती और उनके परिजन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. कल सुबह व्रतियों द्वारा उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा.


गिरिडीह में वर्तियों ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
चैती छठ के तीसरे दिन रविवार को गिरिडीह के प्रमुख छठ घाट अरगाघाट नदी में लाखो की संख्या में वर्तियो भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. दूध और जल से भक्तो ने सुख समृद्धि और निरोगी काया की मंगल कामना करते हुए अर्पित किया. आस्था और श्रद्धा का अटूट संगम छठ घाट में देखने को मिला. इस दौरान शहर भर के साथ छठ घाट में इस महापर्व के लोकगीत भक्तो के कानो में मिश्री घोल रहे थे. कमोबेश, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चैती छठ को लेकर भक्ति का नजारा दिखा.





