Crime NewsLead News

रांची पुलिस ने टीपीसी के एक उग्रवादी को किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने टीपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम रोहित गंजू है. खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बुढ़मू बाजार से टीपीसी जोनल कमांडर विनोद महतो उर्फ मुरारी गिरोह के सक्रिय सदस्य रोहित गंझू उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया. दिसंबर 2021 में घटित डकैती के एक मामले में रोहित आरोपित था. बुढ़मू थाना पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस को सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें – सुनहरा मौकाः जेएसएससी ने 26 हजार पदों के लिए निकाला विज्ञापन

Related Articles

Back to top button