JharkhandLead NewsNEWSPakurRanchi

पाकुड़ बाइपास के रूप में काम कर रहा प्यादापुर-हीरानंदपुर रोड का होगा पुर्निर्माण

Ranchi : पथ निर्माण विभाग ने पाकुड़ शहर के बाइपास के रूप में कार्य कर रही प्यादापुर एमडीआर-241 पर हीरानंदपुर एनएच 133ए रोड का पुननिर्माण कराने की स्वीकृति दी है. 3.20 किमी लंबे इसे रोड को सात करोड़ छह लाख रुपये में बनाने की प्रशासकिन स्वीकृति दी है. इंजीनियरों ने बताया कि यह रोड एमडीआर-241 पर अवस्थित प्यादापुर से प्रारंभ होकर एनएच-133ए पर अवस्थित हीरानंदपुर तक जाती है. यह रोड पाकुड़ शहर के लिए बाइपास का काम करता है. ऐसे में इसके पुनर्निमाण हो जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगा. इस पथ के बनने से प्रस्तावित पथ द्वारा शहर में बेहतर कनेक्टिविटी भी बनेगी और आवागमन सुगम होगा. इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 फीसदी और 2023-24 में शेष 50 फीसदी रोड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. चीफ इंजीनियर रोड इसकी वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  पीएम आवास ग्रामीण: झारखंड में 2.80 लाख आवास निर्माण लंबित, केंद्र ने नहीं दिया नया लक्ष्य, ग्रामीण विकास मंत्री ने 1.70 लाख आवास मिलने की जताई उम्मीद

Related Articles

Back to top button