Court NewsRanchi

लैंड स्कैम: भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 दिसंबर को

Ranchi: चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े  मामले में  चार्जशीटेड आरोपी  भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि तय की है.  ईडी ने फर्जी जमीन मालिक गंगाधर राय के पोते राजेश राय के साथ भरत प्रसाद को तीन जुलाई को गिरफ्तार किया है, तब से भारत प्रसाद जेल में है.  बता दे की बरियातू रोड स्थित चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ की फर्जीवाड़ा मामले में  ईडी की विशेष अदालत में न्यूक्लिय न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, प्रेम प्रकाश,  राजेश राय एवं भारत प्रसाद, इम्तियाज अहमद, अफसर अली सहित 10 आरोपियों के खिलाफ  आरोप पत्र दाखिल हो चुका है. ईडी की जांच में पता चला था कि राजेश राय एवं भारत प्रसाद ने गलत तरीके से चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन पर कब्जा किया था.

Related Articles

Back to top button