Giridih

गिरिडीह: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार

Giridih: राहगिरों से मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के सदस्य को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी ने किया है. गिरफ्तार आरोपी मो. अमन शहर के कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है. और पुलिस ने इसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने मो. अमन को कुरैशी मुहल्ला से दबोचने में सफलता पाया. और इसके पास से दो मोबाइल बरामद किया. नगर थाना प्रभारी की मानें तो मो. अमन के खिलाफ पहले से नगर थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज थे, और यह फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ नाबालिग के साथ छेड़खानी का पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था. और फरार चल रहा था. लेकिन शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर इस फरार आरोपी को दबोचा. थाना प्रभारी की मानें तो मो. अमन अपने गिरोह के साथ मिलकर शहर में राह चलते लोगों के मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया करता था.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह एमवीआइ के साथ बगोदर में अज्ञात लोगों ने की मारपीट, मोबाइल भी छीना

Related Articles

Back to top button