DhanbadJharkhandNEWS

धनबाद के केंदुआडीह में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Dhanbad : जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में रविवार की रात को मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक सुधन हाड़ी (40 वर्षीय) केंदुआडीह थाना क्षेत्र के काठगोला निवासी है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग मानस पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान पीछे-पीछे सुधन हाड़ी भी पहुंचा. विसर्जन के पहले तालाब के पास मां मनसा की प्रतिमा का विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही थी. इधर सुधन हाड़ी ने बोला कि मूर्ति विसर्जन हम करेंगे. इसके बाद वह तालाब में नहाने के लिए चला गया. इधर पूजा अर्चना के बाद जब मूर्ति विसर्जन करने के सुधन हाड़ी को खोजा गया तो पता ही नहीं चल पाया कि वह किस समय तालाब में अंदर गया और अंदर ही रह गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के कलियासोल में चाऊमिन खाने से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, मरीजों में 15 बच्चे भी शामिल 

Related Articles

Back to top button