
Giridih: गिरिडीह- मधुपुर सवारी गाड़ी को रविवार अहले सुबह पांच बजे नगर थाना प्रभारी सह डीएसपी राम नारायण चौधरी ने अपने दलबल के साथ खंगाला. इस दौरान ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच की गई. पुलिस सूत्रों की मानें तो ट्रेन में अपराधिय़ों के होने की एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन की जांच की गई. इस दौरान कई यात्रियों से पूछताछ भी की गई. हालांकि जांच के दौरान पुलिस टीम को कोई संदिग्ध नहीं मिला. जांच को लेकर नगर थाना प्रभारी ने कोई टिप्पणी करने से भी इंकार किया लेकिन कहा जा रहा है कि अपराधियों के ट्रेन में होने की सूचना पर ही पुलिस जांच के लिए पहुंची थी. करीब आधे घंटे तक चली जांच के बाद यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर तय वक्त पर ट्रेन को रवाना किया गया.




