Giridih

हेमंत सोरेन की अच्छी नीतियों का करेंगे समर्थन- जयराम महतो

Giridih: पहली बार चुनाव जीत कर आए जेकेएलएम सुप्रिमो जयराम महतो को शनिवार शाम डुमरी के निर्वाची पदाधिकारी साहजाद से जीत का प्रमाण पत्र लिया. जयराम ने जेएमएम की उम्मीदवार बेबी देवी को 10 945 वोट से हराने में सफल रहे. जयराम महतो को जहां सबसे अधिक 94496 वोट मिले, तो वहीं दूसरे स्थान पर मंत्री बेबी देवी 83551 वोट हासिल की. जबकि आजसू की यशोदा देवी 35 890 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही. इधर प्रमाण पत्र लेने के बाद जयराम महतो ने कहा कि वो सिद्धांत के बल पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज कराया. वो कहीं हेलीकॉप्टर से प्रचार में नहीं गए. कहा कि बनने वाली हेमंत सरकार की नीति अच्छी रही, तो उनका समर्थन करेंगे. नहीं तो वो विपक्ष की राजनीति करने को तैयार हैं. इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button