Fashion/Film/T.VLead NewsNational

ऋतिक रोशन के घर बजने वाली है शहनाई, गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग करने वाले हैं दूसरी शादी !

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा के कॉमन फ्रेंड ने बताई सच्चाई

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद के डेटिंग की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चल रही है. मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होने के बाद से ही सबा आजाद और ऋतिक रोशन का नाम साथ जोड़ा जाने लगा है.

सबा हाल ही में ऋतिक के परिवार के साथ समय बिताती हुई भी नजर आई थीं, इसी के बाद से दोनों की शादी की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं. हालांकि ऋतिक और सबा ने अपने रिलेशनशिप या शादी को लेकर कोई सफाई नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें : तंबाकू लाइसेंस के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को तंबाकू बिक्रेता संघ ने दिखाया बैनर

ऋतिक के परिवार को भी सबा है पसंद

इन दोनों के एक कॉमन दोस्त ने सच्चाई बता दी है. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के दोस्त ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कई खुलासे किए हैं. ऋतिक के दोस्त ने बताया, ‘दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, ऋतिक के परिवार को भी सबा पसंद आई है.

ऋतिक की तरह उनके परिवार को भी सबा का म्यूजिक पसंद आता है. वह हाल ही में ऋतिक के घर भी गई थीं, वहां एक म्यूजिकल सेशन भी हुआ जिसे एक्टर और उनके परिवार ने एन्जॉय किया.’ ऋतिक के दोस्त ने बताया, वह दोनों साथ हैं लेकिन अभी किसी चीज की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं.’

इसे भी पढ़ें : Jharkhand बजट सत्र: भारत सरकार की स्वामित्व योजना पर झारखंड सरकार ने लगा दी है रोक, सीएम हेमंत ने दी जानकारी

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार एक ऑनलाइन डेटिंग एप पर मिले थे लेकिन दोनों की दोस्ती की शुरुआत ट्विटर से हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा पिछले 2 से 3 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : यौन उत्पीड़न की शिकार 10 साल की बच्ची को हाईकोर्ट ने चिकित्सकीय गर्भपात की दी मंजूरी

वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आयीं थीं सबा आजाद

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. साथ ही वह फिल्म विक्रमवेधा को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं सबा आजाद की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार सोनी लिव की वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में देखा गया था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: देश परगना बाबा रामचंद्र मुर्मू का निधन

Related Articles

Back to top button