JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनरेगा महिला मेट व लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मनरेगा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मेट एवं महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कल 12 मार्च को प्रोजेक्ट भवन सभागार में सम्मानित करेंगे. ग्रामीण विकास सचिव डॉ.मनीष रंजन ने बताया कि मनरेगा मेट एवं महिला लाभार्थियों के जीवन स्तर और आय में आत्मनिर्भरता प्रगति के एक नया स्तर का प्रतीक है.

इसे भी पढ़ें :  ऋतिक रोशन के घर बजने वाली है शहनाई, गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग करने वाले हैं दूसरी शादी !

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के अनुसार मनरेगा मेट के रूप में महिलाएं आज वंचित महिलाओं की प्रेरणा बन गयी हैं. रोजगार और आजीविका संवर्द्धन में साथी महिलाओं के साथ वे विकास की नई इबारत लिख रही हैं. ये महिलाएं दीदी बगिया, दीदी बाड़ी योजनाओं में कार्य कर,कूप निर्माण से लभान्वित होकर या फिर गाय शेड निर्माण योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं.

इससे उनमें नया आत्मविश्वास उभर रहा है. राज्य में खूंटी जिला के खंटगा ग्राम की ममता कुमारी, गुफू ग्राम की सुभद्रा हस्सा पुर्ती, रन्दाय कच्छप,पूनम कुमारी, रेशमी कुमारी, रेखा कुमारी, तेतरी देवी सहित अन्य महिला मेटों के द्वारा विगत सात सालों से मनरेगा योजना से जुडकर आय सृजित करने के कार्य को सराहा गया है. इनके द्वारा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ अन्य मनरेगा लाभुकों के लिए प्ररेणा बनने के कार्य को देखते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : तंबाकू लाइसेंस के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को तंबाकू बिक्रेता संघ ने दिखाया बैनर

Related Articles

Back to top button