Jamshedpur

शहर में सिख धर्म को समर्पित बन रही शार्ट फिल्म प्रभात फेरी  

Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सिख धर्म को समर्पित एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया जा रहा है.  इस फिल्म में प्रभात फेरी के महत्व को दर्शाया गया है. अपनी तरह का जमशेदपुर में किया गया यह पहला प्रयास है.  शहर में इस फिल्म की शूटिंग की जा रही है. इसमें प्रभात फेरी का क्या महत्व है यह दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है.

फिल्म के निर्देशक और निर्माता कुमार राजेश ने बताया कि गुरु नानक जयंती एवं गुरु गोविंद सिंह जयंती के 10 दिन पहले से सिख समाज के लोग प्रभात फेरी निकालते हैं. प्रभात फेरी में सभी सम्मिलित लोग भजन कीर्तन करते हैं और अपने गुरु को याद करते हैं. इसमें भजन के साथ-साथ फिल्म में एक छोटी सी कहानी में बताया गया है कि  प्रभात फेरी का क्या महत्व है और हमें प्रभात फेरी में क्यों जाना चाहिए. सदियों से यह परंपरा जारी है. कहानी में रा लोगों को यह बताने की पहल की गई है. जागरूक करने का भी प्रयास किया गया है. इसके निर्माता एवं निर्देशक कुमार राजेश फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

ये कलाकार ले रहे हिस्सा

मुख्य भूमिका में गौतम शंकर, परविंदर भाटिया, राजवीर सिंह भाटिया, विराज सिंह भाटिया, दिलराज कौर नजर आएंगे. यह शार्ट फिल्म जल्द ही  सोशल मीडिया पर रिलीज होगी. इसमें काम करने वाले सभी कलाकार इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है.

इसे भी पढ़ें- शाम को मामी के घर गया था पार्टी मनाने, सुबह मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी

Related Articles

Back to top button