
Patna: बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,986 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50,987 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.
विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 298 पहुंच गयी.
इसे भी पढ़ें- पलामू: आर्थिक तंगी और बीमारी से एक और पारा शिक्षक ने तोड़ा दम, एक सप्ताह में दो मौतें
कोरोना मामलों में पांच गुणा से अधिक की बढ़ोतरी
इस महीने की शुरुआत से अब तक बिहार में कोविड-19 के मामलों में पांच गुणा से अधिक की बढ़ोतरी हुई है और मृतक संख्या में चौगुनी वृद्धि हुई है. नये मामलों में से 535 संक्रमित मरीज पटना के हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,764 हो गयी.
इसके अलावा गया में 126, मधुबनी में 122, मुजफ्फरपुर में 125, नालंदा में 146, रोहतास में 156 और वैशाली में 123 नए मामले सामने आए. राज्य में पिछले 24 घंटे में भागलपुर और गया में दो-दो और अररिया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, सारण एवं वैशाली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.
इसे भी पढ़ें- 3 महीने बाद जेल से बाहर आए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, यौन शोषण मामले में हैं आरोपी
पटना सबसे अधिक प्रभावित
राज्य में कोरोना वायरस से पटना जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ है. यहां राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आने के अलावा सर्वाधिक 41 लोगों की मौत हो चुकी है. पटना में इस समय 3,426 संक्रमित लोग उपचाराधीन है, जबकि पूरे राज्य में कुल 17,039 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में पटना जिले के बाद भागलपुर में संक्रमण के 2,551 मामले सामने आ चुके हैं और 28 लोगों की मौत हो चुकी है.
इनके अलावा, गया में संक्रमण के 2,083 मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की मौत हुई है. नालंदा में 2,144 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मुजफ्फरपुर में 2,123 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है. राज्य में 33,650 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं. विभाग ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 66 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़ें- सावन का आखिरी शनि प्रदोष आज, भगवान शिव के साथ शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न





These are actually great ideas in concerning blogging.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.