JharkhandRanchi

नवरात्र के पूर्व संध्या में नव चेतना संघ की ओर से डांडिया का आयोजन किया गया

Ranchi: नव चेतना संघ की ओर से नवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य में होटल ग्रीन होराइजन रांची स्टेशन रोड में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री शंकर दूबे एवं श्री चंद्रकांत रायपत जी ने किया. गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद भक्ति मय गीतों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया ,नृत्य एवं संगीत में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. अतिथियों का स्वागत तिलक एवं दुर्गा माता का फोटो देखकर किया.इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नव चेतन संघ के अध्यक्ष श्वेता सिंह, सचिव दिव्या घोष, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं अन्य सदस्य राजेश अयान, आनंद शाही, अभय तिवारी, अनिल तिवारी, नम्रता सोनी, डोली जयसवाल, बिंदु सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, ज्योति सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button