
Jamshedpur: भाजपा नेता चंपाई सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें जमशेदपुर के बिष्टपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीएमएच अस्पताल के केबिन नंबर 57 में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि शुगर लेवल और प्रेशर बढ़ने की वजह से चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित “मांझी परगना महासम्मेलन” में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा।
डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।
जोहार ! pic.twitter.com/rUrCzCd7lK
— Champai Soren (@ChampaiSoren) October 6, 2024




